पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

पति सऊदी अरब में रहकर करता है काम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:10 AM (IST)
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

महराजगंज: पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता 21 वर्षीय शबनम का शव पंखे के सहारे फंदे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनवल गांव निवासी पीर मोहम्मद का निकाह 10 माह पूर्व शबनम निवासी उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर में हुआ था। निकाह के तीन माह बाद पति सऊदी अरब कमाने चला गया। ससुर भी मुंबई में रहकर कार्य करता है। घटना के दौरान सास कोल्हुई बाजार गई हुई थी। आसपास के लोगों ने खिड़की से शव को लटका देख शोर मचाया। थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी