दीपावली मेले से व्यापार को मिलेगी रफ्तार

जिलाधिकारी ने कहा कि यह वर्ष आजादी का 75वां वर्ष है प्रधानमंत्री के निर्देश के क्रम में इस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दीपावली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें रेहड़ी-पटरी वालों के लिए विशेष स्टाल लगाए जा रहे हैं ताकि इसके माध्यम से वे अपने सामान को बेच सकें और उनका व्यापार बढ़ सके।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM (IST)
दीपावली मेले से  व्यापार को मिलेगी रफ्तार
दीपावली मेले से व्यापार को मिलेगी रफ्तार

महराजगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में गुरुवार को सात दिवसीय दीपावली मेले का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली मेले से कोरोना काल में अव्यवस्थित हुई व्यापार व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह वर्ष आजादी का 75वां वर्ष है, प्रधानमंत्री के निर्देश के क्रम में इस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दीपावली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रेहड़ी-पटरी वालों के लिए विशेष स्टाल लगाए जा रहे हैं, ताकि इसके माध्यम से वे अपने सामान को बेच सकें और उनका व्यापार बढ़ सके।

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जोर वोकल फार लोकल पर है, और यह मेला उसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग विदेशी सामान के बजाय अधिक से अधिक स्वदेशी सामान का उपयोग करें, जिससे हमारे व्यवसायियों को लाभ मिल सके। मेले में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि दीपावली मेला रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के व्यापार में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, एडीएम पंकज कुमार वर्मा, जाइंट मजिस्ट्रेट साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं ने मोहा मन

महराजगंज: दीपावली मेले में दीनदयाल इंटर कालेज, कास्मोपोलिटन स्कूल व राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सर्वप्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महेंद्रानंद जायसवाल, दुर्गेश सिंह, रामइंद्र चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी