महराजगंज को मिली बाईपास की सौगात

महराजगंज महराजगंज नगर पालिका को अब जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन ने यहां बाईपास के ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM (IST)
महराजगंज को मिली बाईपास की सौगात
महराजगंज को मिली बाईपास की सौगात

महराजगंज: महराजगंज नगर पालिका को अब जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन ने यहां बाईपास के लिए स्वीकृति देते हुए इसके लिए भूमि अध्यापित करने के लिए कुल 3928.15 लाख रुपये की स्वीकृति भी दे दी है। इस बावत संयुक्त सचिव लखनऊ अभय कुमार ने मुख्य अभियंता को आदेश देते हुए भूमि अध्यापित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जनपद पर आए उपमुख्यमंत्री से जनपद मुख्यालय के जाम की समस्या को बताया गया था। इसके अलावा सांसद के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर भी जिले के लिए बाईपास की मांग की गई थी। इसी क्रम में आज शासन ने 7.99 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण करने के लिए धन की स्वीकृति दे दी है।

------

लोगों ने की सराहना:

महराजगंज: जनपद मुख्यालय पर बाईपास निर्माण की खबर सुनते ही नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, आदित्यनाथ शुक्ल, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, राजीव शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, पूर्व नगर अध्यक्ष सानन्दन पटेल, सभासद लालजी गुप्ता, राम दुलारे त्रिपाठी, राम बेलास पटेल, चुम्मन मोदनवाल, वीरेंद्र लोहिया, मुरली निगम राकेश अग्रहरी, अधिवक्ता सच्चिदानंद त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अरविद मौर्य, यंत्री मद्धेशिया,गौतम तिवारी, आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी