लाकडाउन से व्यापार पर पड़ेगा असर

संक्रमण को रोकने काफी मदद मिलेगी। आम नागरिकों को भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM (IST)
लाकडाउन से व्यापार पर पड़ेगा असर
लाकडाउन से व्यापार पर पड़ेगा असर

महराजगंज : कोविड-19 का फेज टू बहुत ही घातक है। सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लाकडाउन लगाने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। संक्रमण को रोकने काफी मदद मिलेगी। आम नागरिकों को भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। बहुत ही आवश्यक होने पर ही घर से निकले,सरकार को आम नागरिकों की चिता है। सरकार जो भी निर्णय लेगी वह आम नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा।

प्रेम गुप्ता, व्यवसायी, आनंदनगर सरकार की ओर से एहतियातन शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश बहुत ही आवश्यक था। क्योंकि कोरोना भयावह रूप ले लिया है। लाकडाउन से व्यापार तो प्रभावित होगा, लेकिन जीवन से बड़ा कुछ है नहीं। इस दौरान लोगों को तो परेशानी होगी, लेकिन कोरोना को नजरअंदाज करना घातक सिद्ध होगा।

शिवेंद्र सिंह उर्फ सोनू, आनंदनगर व्यापारी अंकीश शर्मा ने बताया शनिवार व रविवार को लाकडाउन से वित्तीय नुकसान होगा। शनिवार साप्ताहिक बाजार का दिन है। रविवार तक ठीक है, लेकिन शनिवार को भी शामिल करना व्यापार पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। जबकि वर्तमान में लगन के कारण दुकानदारी से स्थितियां सुधरने की संभावना थी। वो भी समाप्त होती दिखाई दे रही है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए, बढ़ते कोविड के मामले में कुछ अन्य विकल्पों का पता लगाना चाहिए। बीते वर्ष कोरोना के कारण सात माह लाकडाउन लगाया गया, उस पर भी संक्रमण से आज लोग जूझ रहे हैं। लाकडाउन लगाने का कोई मतलब नहीं है, लोग स्वयं को बचाए जीविका चलती रहेगी , तभी जीवन भी चलेगा।

अंकीश शर्मा,नौतनवा व्यापारी रमाशंकर जायसवाल कहते हैं कि हमारे मील में सैकड़ों मजदूर कार्य करते हैं। दो दिन बंदी होने पर उनकी रोजी रोटी पर प्रभाव पड़ेगा और हमारे कार्य की गति भी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने शनिवार व रविवार का लाकडाउन लगाया है , उसका पालन करना चाहिए। क्योंकि जान है तो जहान है। यदि हम जीवित रहेंगे, तभी काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा दो दिन परिवार के साथ घर पर रहें, आराम करें और स्वस्थ रहें। ज्यादा जरूरी है तो ही घर से बाहर निकले। मास्क लगाए, सैनिटाइजर का उपयोग करें, दो गज की दूरी रखे।

रमाशंकर जायसवाल,नौतनवा निचलौल के कपड़ा व्यवसायी सुरेश मद्धेशिया ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते मामले से चिता की स्थिति पैदा हो गई है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन का लाकडाउन ठीक है। जिससे कामकाज व व्यापार भी ठप नहीं होगा और कोरोना संक्रमण को रोकने में भी मदद होगी। हालांकि व्यापार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। फिर भी सरकार के फैसले पर सहमति जताकर जान की सुरक्षा करनी है। कोरोना संक्रमण से स्थिति और भयावह हो उसके पहले जरूरी कदम उठाने आवश्यक है।

सुरेश मद्धेशिया, निचलौल स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि सरकार के दो दिन के लाकडाउन लगाने के निर्णय पर व्यापारी सहमत हैं। महीने भर के लाकडाउन से अच्छा है कि सप्ताह में दो दिन स्वेच्छा से बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि पहले जीवन की सुरक्षा जरूरी है। जिसके लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार चलना होगा। सभी व्यापारी व बाजार में आने वाले लोग भी मास्क का प्रयोग करें। कोरोना संक्रमण को रोकने में हम सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

अनिल वर्मा, निचलौल

chat bot
आपका साथी