उफान पर नदियां, बांध के ऊपर बह रहा झरही का पानी

महराजगंज मानसून आने के साथ तराई समेत नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही लगातार बारिश से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM (IST)
उफान पर नदियां, बांध के ऊपर बह रहा झरही का पानी
उफान पर नदियां, बांध के ऊपर बह रहा झरही का पानी

महराजगंज: मानसून आने के साथ तराई समेत नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही लगातार बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ठूठीबारी क्षेत्र के झरही नदी का पानी बांध के ऊपर बह रहा है, वहीं रोहिन, चंदन, प्यास सहित महाव नाला की उफनाई जलधारा से लोगों के होश उड़े हुए हैं। नारायणी नदी खतरे के निशान से मात्र पांच फीट नीचे है।

ठूठीबारी संवाददाता के अनुसार सोमवार से हो रही बारिश के कारण झरही नदी चार जगहों पर ओवर फ्लो कर बंधे पर बह रही है, जिससे आसपास के गांवों में पानी घुसने लगा है। वहीं चंदन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से भरवालिया गांव से जुड़े ठूठीबारी निचलौल संपर्क मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठूठीबारी कस्बे के शांतिनगर रोड पर जलनिकासी नहीं होने से करीब दो फीट पानी भर गया है।

ठूठीबारी- निचलौल मार्ग से पूरब और दक्षिण में बसे भरवलिया गांव के संपर्क मार्ग पर करीब तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। वहीं एक तरफ किसानों को अपने नर्सरी, किसी को रोपे हुए धान की चिता सता रही है। दूसरी तरफ जरूरत के सामान को लाने के लिए निकट के बाजार ठूठीबारी पहुंचने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

---

बुधवार सुबह जिले की सीमा से बहने वाली नदियों की स्थिति:

नदी - खतरे का निशान - बहाव की स्थिति

गंडक नदी - 365.30 फीट - 360.60 फीट (4.12 लाख क्यूसेक)

राप्ती नदी - 80.30 मीटर - 78.30 मीटर

रोहिन त्रिमुहानी - 82.44 मीटर - 82.52 मीटर

चंदन नदी - 101.05 मीटर - 101.50 मीटर

प्यास नदी - 102.25 मीटर - 102.75 मीटर

महाव नाला - पांच फीट - छह फीट

chat bot
आपका साथी