सुबह रही चहल-पहल, दोपहर बाद पसरा सन्नाटा

शनिवार को जगह-जगह बैरिकेडिग लगाकर पुलिस ने की जांच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:44 PM (IST)
सुबह रही चहल-पहल, दोपहर बाद पसरा सन्नाटा
सुबह रही चहल-पहल, दोपहर बाद पसरा सन्नाटा

महराजगंज: शनिवार को भी जिले में साप्ताहिक बंदी बरकरार रही। सुबह शहर में प्रतिदिन की तरह लोग बाहर निकले , लेकिन दोपहर बाद पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शहर में दवा की दुकानों समेत आवश्यक सामानों की पूर्ति के लिए नपा कर्मचारियों के साथ अन्य कार्मिक लगे रहे। शनिवार को बंदी को देखते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों ने पूरे नगर में सफाई और सैनिटाइजेशन किया। संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कोरोना के संक्रमण चेन को तोड़ना है। लेकिन लोगों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दुकानें तो बंद रह रही हैं , लेकिन लोग मनमानी करते हुए बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार से ही लोगों की मनमानी पर काबू पाने के लिए पुलिस ने शहर के चारों तरफ बैरिकेडिग कर दिया गया है। जहां से आने-जाने वाले लोगों को जांच के बाद ही आगे आने दिया जा रहा है। शनिवार की सुबह नगर के सक्सेना तिराहे पर लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद पुलिस के सख्त होने पर सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए। नगर तिराहे पर उपनिरीक्षक महेंद्र यादव की टीम ने बिना मास्क निकलने वालों पर जुर्माना लगाए और अनावश्यक बाहर निकलने वालों को वापस घर भेजा। साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त

जागरण संवाददाता,घुघली: कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते रफ्तार से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी का ऐलान के बाद भी कोई सार्थक बदलाव नजर न आने पर पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के लिए सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स पुरैना,जखीरा, सुभाष चौक और मुख्य बाजार में भ्रमण कर छिटपुट खुली दुकानों को बंद कराते हुए सख्त हिदायद दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तीन घंटे के चले इस अभियान में पुलिस ने ढाई लाख का ई चालान काटा है।

chat bot
आपका साथी