अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चहुंओर गूंजा, करें योग, रहें निरोग का नारा

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चहुंओर गूंजा, करें योग, रहें निरोग का नारा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चहुंओर गूंजा, करें योग, रहें निरोग का नारा

महराजगंज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चहुंओर करें योग रहे निरोग का नारा गूंजा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने योग कर कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया। गांव से लेकर शहर तक चहुंओर योग की धूम रही। कोविड प्रोटोकाल के साथ जहां लोगों ने पार्कों व सड़कों पर योगाभ्यास किया। महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह और नौतनवा के विधायक अमनमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भी करें योग रहें निरोग का नारा दिया। सुबह के समय शहर के पार्क से लेकर हर सड़क पर भीड़ नजर आई। युवा, प्रौढ़, वृद्ध सब में जबरदस्त उत्साह रहा। निरोग रहने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने योग में प्रतिभाग कर दो घंटे योग किया। हंसते-खिलखिलाते, खुद को तरोताजा महसूस करते हुए घरों को लौट गए।

शहर में स्टेडियम, पुलिस लाइन, एसएसबी कार्यालय चिऊरहा, दुर्गा मंदिर परिसर, सदर बीआरसी, भाजपा कार्यालय समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सुबह कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रणामासन्न, मंडूकासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तआसन, अनुलोम-विलोम, वार्म अप, कपाल भाति, शीर्षासन, ध्यान, शीतकारी, तड़ासन, सूक्ष्म योग आदि कर अधिकारी संग आमजन ने काफी राहत महसूस की। अपने आवास पर योगाभ्यास करते हुए जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि योग आपके जीवन में खुशहाली लाए। योग शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती प्रदान करता है। इससे मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने योग कर निरोग रहने का मंत्र दिया। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।

नगर की मार्निंग वाक टीम ने भी जिला मुख्यालय पर योग किया। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता अवनीश नारायण तिवारी,डा. राकेश राय, डा. शांतिशरण मिश्र,संजय पटेल, सुनील पटेल, रामप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, विनोद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कोरोना को हराने में योग की भूमिका महत्वपूर्ण

महराजगंज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने जिले के 25 मंडलों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया था। जहां पर प्रभारी बनाए गए मंडल अध्यक्षों ने कार्यक्रम का संचालन किया। भाजपा कार्यालय पर जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने योग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व के सामने कोरोना महामारी से मुकाबले में योग उम्मीद की किरण बना हुआ है। योग से सहयोग तक का मंत्र एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा। मानवता को सशक्त करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, कार्यालय प्रभारी गौतम तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका त्रिपाठी, महेश चौरसिया, विनोद गुप्ता आदि ने योग शिविर में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के नेतृत्व में युवाओं ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के सदर, निचलौल, सिसवा, घुघुली, मुजुरी, धानी, बृजमनगंज व नौतनवा ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग किया। जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा , ताइक्वांडो प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय, रियाज अली, महेश राजभर, रामनरायण, प्रदीप राज, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता , आकाश चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी