इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102 वी जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:16 PM (IST)
इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प
इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

महराजगंज: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष अवनीश पाल विपिन ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलने की जरूरत है। आजादी से पहले उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए बाल चरखा संघ व वानर सेना बनकर बनाकर आंदोलन किया। 1942 में उन्हें जेल जाना पड़ा। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल देश सशक्त और मजबूत हुआ। अपनी जान की कुर्बानी देकर देश की अखंडता को बनाए रखा।

बंगाल देश का निर्माण कर भारत ही नहीं दुनिया का इतिहास और भूगोल बदल दिया। डा. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में इंदिरा गांधी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आजादी के बाद देश के विकास में इंदिरा गांधी ने योगदान दिया। उनकी विदेश नीति की भी काफी तारीफ की जाती है और कूटनीति काफी मजबूत रही।

कार्यक्रम को केएम पांडे, राकेश गुप्ता, रिजवान, रेनू गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र उपाध्याय, जहीर खान, आद्या प्रसाद पांडेय, जग्गू प्रसाद, विवेक प्रताप सिंह, योगेंद्र दुबे, आयुष यादव, नवीन चंद्र त्रिपाठी, आशा देवी, रोशन जहां, विजयलक्ष्मी, विजय कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी