प्रगाढ़ होंगे भारत-नेपाल संबंध, बढ़ेगी मैत्री बसों की संख्या

भारत-नेपाल के बीच चलने वाली मैत्री बसों की संख्या बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM (IST)
प्रगाढ़ होंगे भारत-नेपाल संबंध, बढ़ेगी मैत्री बसों की संख्या
प्रगाढ़ होंगे भारत-नेपाल संबंध, बढ़ेगी मैत्री बसों की संख्या

महराजगंज: भारत-नेपाल के बीच चलने वाली मैत्री बसों की संख्या बढ़ेगी। दोनों देशों ने इस कवायद पर मुहर लगा दी है। यह जानकारी नेपाल के यातायात व पर्यटन विभाग के प्रवक्ता गोकर्ण प्रसाद उपाध्याय ने मंगलवार को काठमांडू में आयोजित प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री सेवा की कुल 10 रूटों पर बसें चलेंगी। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पिछले दिनों दोनों देशों के उच्चाधिकारियों ने रुट मैप का खाका तैयार कर लिया है। बसों के लिए 22 ट्रैवेल कंपनियों से अनुबंध का काम भी पूरा हो चुका है। प्रति कंपनी की कितनी बसे चलेंगी? इसी के निर्धारण की प्रकिया लंबित है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द दी इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

--------- इन रूटों पर बस चलाने की बन चुकी है सहमति:

नेपाल के यातायात व पर्यटन विभाग के प्रवक्ता गोकर्ण प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पटना से जनकपुर, बोध गया से काठमांडू और नेपालगंज से दिल्ली, सिलीगुड़ी से काठमांडू के बीच भी बस चलाए जाने को लेकर भी दोनों पक्षों ने रजामंदी हो गई है। इसके अलावा नेपाल के शहरों को बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जोड़ने के लिए यात्रियों की संख्या को देखते हुए विचार-विमर्श किया जा रहा है।

---

इस समय यह है मैत्री बसों का रूट

मौजूदा समय में नेपाल और भारत के बीच दिल्ली से काठमांडू के साथ पोखरा और महेंद्र नगर के लिए बस चलाई जा रही हैं। साथ ही वाराणसी से काठमांडू के लिए भी बस सेवा का संचालन किया जाता है। अभी कुछ माह पूर्व नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के लिए एक बस संचलन शुरु किया गया था, जो कि अभी नियमित रुप नहीं ले पाया है।

chat bot
आपका साथी