वालीबाल में पनियरा विजेता व मिठौरा बना उप विजेता

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से दिमाग स्वस्थ और शरीर का विकास होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:10 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:10 AM (IST)
वालीबाल में पनियरा विजेता व मिठौरा बना उप विजेता
वालीबाल में पनियरा विजेता व मिठौरा बना उप विजेता

महराजगंज: युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्पो‌र्ट्स स्टेडियम महराजगंज में गुरुवार को जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस दौरान जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। वालीबाल बालक वर्ग में पनियरा विजेता तो मिठौरा उप विजेता बना। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मंडल स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से दिमाग स्वस्थ और शरीर का विकास होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो प्रतिभागी जनपद स्तर पर विजेता होंगे, उन्हें मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व दौड़, लंबी कूद, गोला क्षेपण, डिस्कस थ्रो, वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 22 अक्टूबर को कुश्ती, कबड्डी और भारोत्तोलन विधा की प्रतियोगिता होगी।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीन मिश्रा, राकेश पटेल, अर्जुन सिंह, अर्जुन त्रिपाठी, बृजेश यादव, युगुल किशोर चौधरी, यशवंत कुमार पटेल, रविद्र भारती, नागेंद्र , दिनेश चौहान, सुनील गौतम, अखिलेश चौधरी, काशी आदि लोग मौजूद रहे। विभिन्न खेलों में यह रहे अव्वल:

वालीबाल प्रतियोगिता के अलावा 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कटहरी निचलौल के इंग्लेश शर्मा को प्रथम, 400 मीटर में खैरहवा जंगल के प्रदीप यादव, 800 मीटर में हड़हवा फरेंदा के सदानंद कुमार, 1500 मीटर में अमहवा निचलौल के रविचंद्र प्रजापति, 3000 मीटर में भोथहा लक्ष्मीपुर के मनीष कुमार चौरसिया, लंबी कूद में शीशगढ़ नौतनवा के सहवान अली, गोलाक्षेपण में अमहवा निचलौल के रविचंद्र प्रजापति, डिस्कस थ्रो में सिसवा के युवराज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पुलिस लाइन की आस्था यादव प्रथम, 400 मीटर में चैनपुर मिठौरा की श्वेता विश्वकर्मा, 800 और 1500 और 3000 मीटर में बेलवा काली सदर की उमा साहनी ने अकेले प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका गोला क्षेपण व डिस्कस थ्रो में बलहीखोर निचलौल की हर्षिता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी