हिस्ट्रीशीटर मुर्तुजा बंजारा गांजा के साथ गिरफ्तार

सिदुरिया के थानेदार अजित कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस आरक्षी अनिल व सतीश चंद्र के साथ वाहन जांच में लगे हुए थे तभी सूचना मिली कि एक आरोपित गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर आरोपित को सिदुरिया-निचलौल मार्ग स्थित मंगलापुर नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:51 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:31 AM (IST)
हिस्ट्रीशीटर मुर्तुजा बंजारा गांजा के साथ गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर मुर्तुजा बंजारा गांजा के साथ गिरफ्तार

महराजगंज : सिदुरिया पुलिस ने रविवार को जिले के टापटेन हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात बदमाश मुतुर्जा बंजारा को 3.4 किलोग्राम गांजा के साथ मंगलापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। मुर्तुजा पर हत्या, डकैती व लूट समेत कुल 22 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार छह माह पूर्व मुर्तुजा जेल से छूटने के बाद से गांजे के कारोबार में लिप्त था।

सिदुरिया के थानेदार अजित कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस आरक्षी अनिल व सतीश चंद्र के साथ वाहन जांच में लगे हुए थे तभी सूचना मिली कि एक आरोपित गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर आरोपित को सिदुरिया-निचलौल मार्ग स्थित मंगलापुर नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान टापटेन व कुख्यात बदमाश मुर्तुजा बंजारा के रूप में हुई। धनेवा-धनेई के सुकठिया टोला निवासी व टापटेन अपराधी मुर्तुजा बंजारा का आपराधिक इतिहास 24 साल पुराना है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसके ऊपर पहला हत्या का मामला 1997 में दर्ज हुआ था। मुर्तुजा ने 16 अप्रैल 1997 की शाम छह बजे सुकठिया के मुस्तफा को दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद अपराध की दुनिया में उतरा और लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। उसके उपर डकैती, हत्या, लूट, चोरी, गोवध अधिनियम सहित एनडीपीएम एक्ट में कुल 22 मुकदमें दर्ज हैं। पिछली बार मुर्तुजा को पुलिस ने पांच अप्रैल 2018 में मुठभेड़ में पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इधर लंबे समय से छूटने के बाद आरोपित नेपाल और अपने एक अन्य रिश्तेदार के वहां रहकर तस्करी आदि के कार्यों में लिप्त था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता जिले के कुख्यात बदमाश मुर्तुजा बंजारा को सिदुरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की यह कार्रवाई सराहना योग्य है।

जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

महराजगंज : सिदुरिया पुलिस ने पतरेंगवा निवासी जिलाबदर अपराधी इंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इंद्रेश के खिलाफ सदर कोतवाली में एससी-एसटी सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। मुकदमों को देखते हुए जिला न्यायालय ने आरोपित को सिद्धार्थनगर के लिए जिला बदर किया था। लेकिन इसके बावजूद वह लंबे समय से जिले में ही निवास कर रहा था। थानेदार अजित कुमार ने बताया कि आरोपित इंद्रेश को सिद्धार्थनगर जिले के लिए जिलाबदर किया गया था। लेकिन आरोपित आदेश का उल्लघंन करते हुए लंबे समय से घर पर ही रह रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी