उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

जिले में संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव कोरोना जैसी महामारी को ध्यान मे रखते हुए बहुत ही सामान्य तरीके से मनाया। संघ के जिला कार्यवाह संतोष मिश्र एडवोकेट ने बताया कि इसी दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:16 PM (IST)
उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा
उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

महराजगंज: गुरु पूर्णिमा महापर्व जिले में श्रद्धा व विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित कर हर वर्ग के लोगों ने गुरु के सम्मान का संकल्प दोहराया। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिग का लोगों ने विशेष ध्यान रखा। वक्ताओं ने कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु है। वहीं सोशल मीडिया पर भी गुरु पूर्णिमा की बधाई का तांता लगा रहा।

जिले में संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव कोरोना जैसी महामारी को ध्यान मे रखते हुए बहुत ही सामान्य तरीके से मनाया। संघ के जिला कार्यवाह संतोष मिश्र एडवोकेट ने बताया कि इसी दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का जो स्थान है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। बिना गुरु के ज्ञान का हो पाना संभव ही नहीं है। शिवाकांत पांडेय, रामप्रवेश, काशीनाथ, राधेश्याम, माखन, महेंद्र, द्वारिका वर्मा, प्रभा शंकर, रविन्द्र गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। घुघली संवाददाता के अनुसार घुघली क्षेत्र के जोगिया मठ पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिदू महासंघ के जिलाध्यक्ष महंत बालक दास और बाबा के भक्तों व शिष्यों ने ब्रह्मालीन संत बाबा रामचेतन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चन किया। गुरु महिमा का उन्होंने वर्णन कर शिष्यों को उपदेश दिया। सुदामा दास, लक्ष्मी दास, श्याम सुंदर दास, अनुज कुमार, मदन यादव, अनिल यादव, मणिलाल, पंडित विश्वामित्र पांडेय, शंभू दास आदि उपस्थित रहे। सोनौली संवाददाता के अनुसार सोनौली स्थित संयास आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के महंत स्वामी अखिलेश्वर आनंद ने कहा कि गुरु की कृपा एवं आशीर्वाद से ही शिष्य अपने जीवन को धन्य बना लेता है। सुरेश मणि त्रिपाठी, विजय चौरसिया, गुड्डू जायसवाल, स्वाती मिश्रा, स्मिता शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी