दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार तत्पर : जिला पंचायत अध्यक्ष

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि दिव्यांग अपने आप को कमजोर न समझें। सरकार उनका हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य से उनके लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:05 AM (IST)
दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार तत्पर : जिला पंचायत अध्यक्ष
दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार तत्पर : जिला पंचायत अध्यक्ष

महराजगंज: दिव्यांगता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर में ट्राई साइकिल और दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्राई साइकिल सहित 142 उपकरण वितरित की गई।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि दिव्यांग अपने आप को कमजोर न समझें। सरकार उनका हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य से उनके लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास है।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि दिव्यांग सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। उन्हें हर हाल में सरकार की योजना से लाभान्वित किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। ब्लाक से लेकर जिले तक अधिकारी, कर्मचारियों को उनकी समस्या को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारित करना चाहिए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में 128 ट्राई साइकिल, पांच व्हीलचेयर, तीन स्मार्ट केन, चार एमआर किट एवं दो कान की मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जगदीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। रैली निकालकर मतदाता बनने के लिए किया जागरूक

महराजगंज: दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत आवश्यक है। लेकिन मतदान करने के लिए मतदाता होना जरूरी है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले लोग मतदाता अवश्य बनें। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांग व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी