नेपाल: पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

नेपाल में चीन के पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग से जुड़े सभी संस्थानों के कर्मचारियों को निश्शुल्क चीनी भाषा पढ़ाई जाएगी। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने इस शिक्षण अभियान को हरी झंडी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:33 AM (IST)
नेपाल: पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा
नेपाल: पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

महराजगंज: नेपाल में चीन के पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग से जुड़े सभी संस्थानों के कर्मचारियों को निश्शुल्क चीनी भाषा पढ़ाई जाएगी। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने इस शिक्षण अभियान को हरी झंडी दे दी है। काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी समेत नेपाल के विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए 62 चीनी भाषा के जानकारों का चयन कर लिया गया है। जो होटल, गाइड, सांस्कृतिक धरोहरों की निगरानी करने वाले संस्थाओं, टूर एंड ट्रैवेल कंपनियों, बस अड्डों व एयरपोर्ट के चुनिदा लोगों को चीनी भाषा निश्शुल्क सिखाएंगे। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अधिकारी कांशीराम भंडारी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेपाल पर्यटन देश के रूप में प्रसिद्ध है। नेपाली राजस्व का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। चीन के पर्यटकों के सहूलियत के लिए पर्यटन से जुड़े सभी स्थानों पर चीन की भाषा जानने वालों की तैनाती की जाएगी।

chat bot
आपका साथी