भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं भगवान: वशिष्ठ पांडेय

श्रद्धालुओं को भगवान के 24 अवतारों की अमृत कथा का रसपान कराया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:20 PM (IST)
भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं भगवान: वशिष्ठ पांडेय
भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं भगवान: वशिष्ठ पांडेय

महराजगंज: बसंतपुर में रमावती देवी के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को भगवान के 24 अवतारों की अमृत कथा का रसपान कराते आचार्य वशिष्ठ पांडेय ने कहा कि भगवान अपने भक्तों की पीड़ा को तनिक भी बर्दाश्त नहीं करते। वह उनके कष्टों के निवारण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। दु:ख-दर्द में जिसने भी भगवान को सच्चे मन से याद किया। भगवान ने उनका कल्याण ही किया है। निर्मल और पवित्र मन वाले लोगों पर भगवान की असीम कृपा होती है। इस अवसर पर वैदिक कृष्ण भूषण पांडेय, पंडित बुद्धेश पांडेय शास्त्री, पंडित राघव शरण तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, धीरज सिंह, सुजीत सिंह, राजकिशोर मद्धेशिया, कंचन सिंह, अन्नू सिंह, राजू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी