छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों को पीटा

मुंडेरा कला गांव निवासी कन्हैया पासवान की शादी थी। घर से बरात निकलकर गांव में देव पूजन करने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गई। बरात जाने के बाद घर की महिलाएं और लड़कियां मंगल गीत गाते हुए घर लौट रही थीं तभी गांव के ही दो आरोपित पहुंच कर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:44 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों को पीटा
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों को पीटा

महराजगंज: रविवार की रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव में जाने के बाद घर लौट रहीं लड़कियों से दो युवकों ने छेड़खानी की। जब साथ की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मिलकर न सिर्फ उनकी पिटाई की, बल्कि उनके जेवरात भी छीन लिए।

मुंडेरा कला गांव निवासी कन्हैया पासवान की शादी थी। घर से बरात निकलकर गांव में देव पूजन करने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गई। बरात जाने के बाद घर की महिलाएं और लड़कियां मंगल गीत गाते हुए घर लौट रही थीं, तभी गांव के ही दो आरोपित पहुंच कर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। घर के सभी लोगों के बरात में चले जाने के कारण वहां कोई पुरुष नहीं था। ऐसे में जब महिलाओं ने इसका विरोध जताया, तब दोनों आरोपित आक्रोशित हो गए और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दो लड़कियों की पिटाई शुरू कर दी। बचाने गई अन्य महिलाओं पर भी हमला किया। घर की महिलाओं का आरोप है कि भीड़ जुटता देख आरोपित तो भागे, लेकिन साथ में दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना है। कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रकों के जाम से आवागमन में दुश्वारी

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा रोड पर बनगढि़या से कोमल चौराहे तक सड़क के किनारे खड़ी दर्जनों ट्रकों के कारण राहगीरों को जाम की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों के सड़क पर ही पार्किंग होने के कारण रास्ता तो जाम हो ही जा रहा है। साथ ही कब दुर्घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। सड़क पर मोड़ व नए पुल के निर्माण होने के कारण रात के अंधेरे में खड़ी ट्रकों का अंदाजा न तो वाहन चालकों को और न ही राहगीरों को हो पाता है। जिससे अब तक दर्जनों की संख्या में लोग चोटिल हो चुके है। लोगों को सड़क की बजाए किनारे की पटरियों पर चलना मजबूरी हो गई है। जिससे अत्यधिक दबाव के कारण सड़क के टूटने के साथ पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बनगढि़या-सोनाबंदी तिराहे पर स्थित एफसीआई गोदाम के लिए यह वाहन अनाज लाने व ले जाने का कार्य करते है। जो कि लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोग अन्य कहीं पार्किंग स्थल बनाने की मांग संबंधित अधिकारियों से की है।

chat bot
आपका साथी