घोंघी नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण

ग्रामीण राजाराम रामभरत अखिलेश अमरनाथ विनोद मनोज दुर्गावती इसरावती संगीता ज्ञानमती मोहरत आदि का कहना है कि शिवपुर में बंधे से सटे सात घरों में लगभग 32 लोग रहते हैं। यदि समय रहते बंधे की कटान नहीं रोकी गई तो सभी बेघर हो जाएंगे तो बंधा टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:08 AM (IST)
घोंघी नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण
घोंघी नदी की कटान से दहशत में ग्रामीण

महराजगंज: बृजमनगंज ब्लाक के पृथ्वीपालगढ़ के शिवपुर व बेलासपुर में घोंघी नदी का बढ़ा जलस्तर अब खतरे का सबब बन गया है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बंधे से सटे शिवपुर व बेलासपुर के ग्रामीणों ने रविवार को इसकी शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों से करते हुए बाढ़ बचाव के लिए गुहार लगाई है।

ग्रामीण राजाराम, रामभरत, अखिलेश, अमरनाथ, विनोद, मनोज दुर्गावती, इसरावती, संगीता, ज्ञानमती, मोहरत आदि का कहना है कि शिवपुर में बंधे से सटे सात घरों में लगभग 32 लोग रहते हैं। यदि समय रहते बंधे की कटान नहीं रोकी गई तो सभी बेघर हो जाएंगे तो बंधा टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आएंगे।

chat bot
आपका साथी