ग्राम न्यायालय भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं

अपर जिला न्यायाधीश प्रथम महेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ग्राम न्यायालय भवन की आख्या उच्च न्यायालय को प्रस्तुत किया जाएगा। जहां से मिले आदेश के अनुसार न्यायालय संचालन के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:25 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:25 AM (IST)
ग्राम न्यायालय भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं
ग्राम न्यायालय भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं

महराजगंज : नौतनवा तहसील परिसर में स्थापित नवनिर्मित ग्राम न्यायालय भवन का निरीक्षण बुधवार को महराजगंज से आई तीन सदस्यीय टीम के अपर जिला न्यायाधीश प्रथम महेश कुमार कुशवाहा, सिविल जज जूनियर डिवीजन सर्जिल खान व सिद्धार्थ शरण ने किया। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। अधिवक्ताओं के साथ सभागार में बैठक कर जल्द से जल्द न्यायालय शुरू कराने का आश्वासन दिया।

तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण के दौरान पेयजल, सड़क, बैठक हाल व शौचालय निर्माण आदि कार्यों गतिविधियों को देखा। जहां अभी भी कई कार्य अपूर्ण दिखाई दिए, वहीं सड़क की दुर्दशा पर कार्यदायी संस्था निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अखिलेश तिवारी को सभी निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अपर जिला न्यायाधीश प्रथम महेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ग्राम न्यायालय भवन की आख्या उच्च न्यायालय को प्रस्तुत किया जाएगा। जहां से मिले आदेश के अनुसार न्यायालय संचालन के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति होगी। एसडीएम राम सजीवन मौर्य, रेवेन्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी, राकेश चौधरी, साधू शरण मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, अशोक कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, राकेश तिवारी, योगेंद्र श्रीवास्तव, प्रभाकर पांडेय, राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

महराजगंज : विकास खंड मिठौरा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक एक इंटर कालेज में बुधवार को हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं एवं जिला कमेटी चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी के हितों के लिए हम हमेशा तैयार हैं। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नही होने दिया जाएगा। जिला महामंत्री रामजीत गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष हंसराज, गिरिजेश मद्धेशिया, राम भवन गौंड़, चंद्रजीत भारती, प्रमोद पटेल जितेंद्र गौंड़, मनेंद्र गुप्ता, मकबूल अंसारी, दिनेश कुमार, महेंद्र शर्मा, बृजेश कुमार, संतराज यादव, उमेश, निर्मल आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी