जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

सदर ब्लाक के बागापार न्याय पंचायत में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकालकर की गई। यहां जिला उपाध्यक्ष पूर्णवासी यादव व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रजीत भारती आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में आधुनिकता के जनक माने जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 02:16 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 02:16 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

महराजगंज: जय भारत महा संपर्क अभियान के क्रम में कांग्रेसियों ने दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली और जिला अस्पताल पर रक्तदान किया। जिले के 102 न्याय पंचायतों में प्रभातफेरी निकाली गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत घुघली ब्लाक के भिटौली और सदर ब्लाक के बागापार न्याय पंचायत में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकालकर की गई। यहां जिला उपाध्यक्ष पूर्णवासी यादव व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रजीत भारती आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में आधुनिकता के जनक माने जाते हैं।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा करमहवा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर पार्टी के विकास कार्यों का बखान करते हुए वृद्ध कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता के कई मुकाम रहे हैं। आनंद पांडेय, राम सारण वरुण, विकास दुबे, प्रमोद यादव, महबूब शाह, गंगाजल चौरसिया, खातिर अली, हसन अली, इलाकदर खान, कौशल गिरी, मोहन मौर्य, लवकुश शर्मा,दिनेश गौड़, जगदीश, विक्रम यादव,शंकर यादव, अर्जुन वरुण, भानू सिंह, शांत कुमार उपस्थित रहे।

कोल्हुई बाजार संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत परसौना के ग्राम सचिवालय मुख्य गेट पर जयंती मनाई गई। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, एडवोकेट मकबूल अहमद खान, किताबउल्लाह खान,आलमगीर खान, फिरोज खान, ग्राम प्रधान बबलू चौबे ,सदानंद राय ,उमेश उपाध्याय, सुभाष मद्धेशिया, बैजनाथ प्रसाद, सुजाउद्दीन खान, रामबचन वर्मा, सत्यदेव यादव सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने जय भारत महासपर्क अभियान के तहत ग्राम सभा बरातगाड़ा में प्रभातफेरी निकाली गई। न्याय पंचायत अध्यक्ष जवाहिर यादव, हनुमान प्रसाद, दर्शन चौधरी, शैलेन्द्र कुमार शर्मा ,सीताराम कन्नौजिया, पूर्व प्रधान प्रत्याशी सुदामा सहानी, डा. वीरेन्द्र प्रजापति, रूदल सहानी ,रमेश सहानी, शम्भू सहानी ,डा. चन्द्रमणि संतोष गिरि, रामनेवास गीरि, बहादुर सहानी ,डा. बह्मदेव रामधनी डा. भागीरथी, संजय अग्रहरी, अशर्फी सहानी, गोविद गौंड सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्यामदेउरवा संवाददाता के अनुसार ब्लाक परतावल के ग्राम पंचायत श्यामदेउरवा में शरदेंदु पांडेय, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, बलराम उपाध्याय, वशी अहमद, कोदई चौधरी, रामकिशुन, सुरेश पांडेय, संतोष पांडेय, झिनकू सिंह, गयासुदीन छांगुर चौधरी, रामसजन आदि लोग मौजूद रहे।

परसामलिक संवाददाता के अनुसार नौतनवा तहसील क्षेत्र के छितवनिया गांव से कांग्रेंस नेता रमाकांती त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन कोहरगड्डी, छितवनिया, खैरहवा दुबे आदि गांव में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जकी अहमद, बलराम भारती, उमेश साहनी बृजेश, मुख्तार, सलमान, मो. अहमद, रहमतुल्लाह, राजेंद्र मणि उपस्थित रहे। लक्ष्मीपुर संवाददाता के अनुसार कांग्रेस पार्टी के भारत जनसंपर्क अभियान लक्ष्मीपुर से पैसिया ललाइन होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचा। पैसिया ललाइन में कांग्रेस नेता छोटन प्रसाद के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस्लाम अली, मकसूद, कन्हैया, जमील, जैनुल्लाह, किस्मत अली, अजमेर, नेवास अली, शिवकुमार, सर्वजीत, फूलचंद, सलाहूद्दीन, हसमत अली, सहाबुल्लाह, उदयराज, नेवास अली शमसाद अली उपस्थित रहे।- प्रेम व भाईचारे के साथ रहें: एसडीएम

महराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी कुन्जबिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सद्भावना एवं दया-भाव के साथ रहने हेतु शपथ भी दिलाई गयी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबको जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र आदि के आधार पर वैमनस्य रखने के बजाय प्रेम व भाईचारे के साथ रहना चाहिए, तभी देश व समाज आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी मो. जशीम, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे, मनीष कुमार, तानसेन, विनीत, तपन, यशवन्त, सुनिता पटेल, नन्दिता, उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी