जिले के पांच उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति

छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार को छठ घाट बलिया नाला उद्योग चौराहा तथा पिपरदेउरा काशीराम आवास के सामने पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित दिया कि छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था से सुसज्जित किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:30 PM (IST)
जिले के पांच उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति
जिले के पांच उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति

महराजगंज: महराजगंज के पांच उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों के कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई दी। पदोन्नत हुए पांचों निरीक्षक वर्ष 2010 बैच के उपनिरीक्षक हैं। जिसमें एसपी के पीआरओ रहे गिरिजेश उपाध्याय, दिलीप शुक्ला, घुघली के थानेदार दिलीप सिंह, सोनौली के थानेदार धनंजय सिंह व अतिरिक्त में उपनिरीक्षक रहे अनिल कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग में पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस लिए और अधिक लगन व मेहनत से कार्य कर विभाग की गरिमा बढ़ाएं।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दूर होते हैं कष्ट

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से सारे कष्ट अपने आप दूर हो जाते हैं। सभी को जीवन में समय निकालकर कथा का श्रवण करना चाहिए। उक्त घुघली क्षेत्र के भैंसी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ब्रह्मानंद पांडेय ने कहीं। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अनंत हैं,उनकी महिमा अपार है । पूतना उद्धार की कथा कहते हुए बताया कि पूतना का अर्थ है अज्ञान, अविद्या पूतना वासना का स्वरूप है। माया में फंसे हुए व्यक्ति को ही पूतना मारती है। श्रीकृष्ण तो परब्रह्म परमात्मा हैं, गुणातीत हैं, माया से रहित महायोगी हैं। श्रीगोविद की विशेष कृपा फल से मानव जीवन है। मनुष्य जन्म हमें ईश्वरोपासना के लिए मिलता है। विवेक वर्मा, सुखपाल वर्मा, बैजनाथ गुप्ता, सुग्रीव शर्मा, नानकचंद चौरसिया, आकाश कन्नौजिया,जितेंद्र शर्मा, रामाश्रय, रीता, निर्मला, सुनीता इत्यादि लोग मौजूद रहे।

छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें

छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार को छठ घाट बलिया नाला, उद्योग चौराहा तथा पिपरदेउरा काशीराम आवास के सामने पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित दिया कि छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था से सुसज्जित किया जाए। यह सुनिश्चित कर लें कि किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अपर एसडीएम अविनाश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी