भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिला सम्मान: डा. रमापति राम त्रिपाठी

मुख्य अतिथि डा. त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:45 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:45 AM (IST)
भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिला सम्मान: डा. रमापति राम त्रिपाठी
भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिला सम्मान: डा. रमापति राम त्रिपाठी

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा पनियरा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन सोमवार को कुआंचाप में स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद देवरिया डा. रमापति पति त्रिपाठी रहे।

मुख्य अतिथि डा. त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिसका लाभ गरीबों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आम जनता संकट से जूझ रहीं थी। केंद्र की मोदी सरकार लोगों फ्री राशन देने के साथ निशुल्क कोरोना वैक्सीन भी लगवाई। विशिष्ट अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने पनियरा, परतावल को नगर पंचायत का सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज अपने सर्वोच्च शिखर पर है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए। ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश जायसवाल, रुपेश शर्मा, मुजुरी मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, घुघुली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, मंडल अध्यक्ष श्यामदेउरवा जयहिद सिंह, मंडल अध्यक्ष परतावल उमेश गुप्ता, वीरेन्द्र निषाद, नंदू दुबे आदि मौजूद रहे।

आमजन को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ

महराजगंज : फरेंदा कोतवाली में बने सामुदायिक शौचालय का सोमवार की शाम क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार आम जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसमें सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है। शौचालय पर एक व्यक्ति की तैनाती भी की जा रही है। ऐसे में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उपस्थित लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता विवेका पांडेय ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे, कोतवाल गिरजेश उपाध्याय, विशाल सिंह, रामकिशुन, विजय श्रीवास्तव, डब्बू सिंह, विपिन त्रिपाठी, हरीश चंद सोनकर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी