विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी, आरोपित फरार

कोल्हुई कस्बे में स्थित सब्जी मंडी में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों का पैसा हड़पने वाले ने अपना नाम त्रिलोचन ¨सह निवासी चाणक्यपुरी थाना चाणक्यपुरी नई दिल्ली बताया था। कोल्हुई क्षेत्र के ठगी के शिकार लोगों ने उसके बताए पते पर जाकर उसकी जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 12:36 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 12:36 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी, आरोपित फरार
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी, आरोपित फरार

महराजगंज:

कोल्हुई कस्बे में स्थित सब्जी मंडी में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों का पैसा हड़पने वाले ने अपना नाम त्रिलोचन ¨सह निवासी चाणक्यपुरी थाना चाणक्यपुरी, नई दिल्ली बताया था। कोल्हुई क्षेत्र के ठगी के शिकार लोगों ने उसके बताए पते पर जाकर उसकी जानकारी ली। लेकिन वह व उसका पता फर्जी निकला। पता फर्जी निकलने से विदेश जाकर कमाने का मंसूबा रखने वालों के सपनों पर पानी फिर गया। आरोपित ने विदेश भेजने व मेडिकल के नाम पर 20 हजार से लेकर 80 हजार रूपये तक लिया है। ठगी के शिकार कोल्हुई निवासी मुस्तफा, झीनक, रोहित, मनौअर, तुफेल, करीम, सुजान, प्रताप, घनश्याम, कीरत, मनोहर, परवेज, मुनीर सहित अन्य लोगों ने कई बार मुकामी थाने के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आफिस में शिकायती पत्र दिया। इस बावत थानाध्यक्ष कोल्हुई सतीश कुमार ¨सह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी