इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी के वीर वहादुर नगर स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेसियों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया और देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:18 PM (IST)
इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

महराजगंज : जिला कांग्रेस कमेटी के वीर वहादुर नगर स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेसियों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया और देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया। सन 1938 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली इंदिरा गांधी ने 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश सचिव शरद कुमार ¨सह उर्फ बबलू ¨सह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने न केवल पाकिस्तान को सबक सिखाया वरन बांग्लादेश का आजाद करा कर अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण भी दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शरदेंदु पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने से देश का चहुंमुखी विकास होगा। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदीप पांडेय, गोपाल शाही, जहीर खां, वीरेंद्र पांडेय, जग्गू प्रसाद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्त, अफजल अब्बासी, देवेंद्र उपाध्याय, घनश्याम गुप्त, अभिमन्यु ¨सह, रिजवान, त्रियुगी पटेल, ज्ञानेंदु पटेल, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडेय, कपिलदेव शुक्ल, सुभाष पटेल, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, दिग्विजय नाथ शर्मा, लालमन गुप्त, राम आसरे, मिर्जा नसीम, श्याम शुक्ल, अतुल कुमार, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख समीउल्लाह खां के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी