मुसहर गांवों में भी चटख रहा चुनावी रंग

जहां सुबह नौ बजे तक गेरहवा भेड़िहारी व अमडा उर्फ झुलनीपुर तीनों गांवों के आठ मतदान केंद्रों पर 320 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। लोगों के सहूलियत के लिए अमडा उर्फ झुलनीपुर में चार केंद्र बनाएं गए थे। जिसमें बूथ संख्या 122 में 648 मतदाता 123 में 710 मतदाता 124 में 567 मतदाता व 125 में 582 मतदाता सूची में दर्ज थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:17 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:17 AM (IST)
मुसहर गांवों में भी चटख रहा चुनावी रंग
मुसहर गांवों में भी चटख रहा चुनावी रंग

महराजगंज: पंचायत चुनाव में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सोमवार को चुनावी रंग में रंगने के लिए तैयार रहा। लेकिन निचलौल तहसील के सबसे पिछड़े गांवों में शामिल भारत नेपाल सीमा के अंतिम गांव जिसे मुसहर गांवों में शामिल किया गया है। ऐसे गांव गेरहवा, भेड़िहारी व अमड़ा उर्फ झुलनीपुर में भी चुनावी रंग खूब चटख रहा। सोमवार की सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में मुसहर गांवों के लोगों ने शुरुआत से ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जहां सुबह नौ बजे तक गेरहवा, भेड़िहारी व अमडा उर्फ झुलनीपुर तीनों गांवों के आठ मतदान केंद्रों पर 320 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। लोगों के सहूलियत के लिए अमडा उर्फ झुलनीपुर में चार केंद्र बनाएं गए थे। जिसमें बूथ संख्या 122 में 648 मतदाता, 123 में 710 मतदाता, 124 में 567 मतदाता व 125 में 582 मतदाता सूची में दर्ज थे। वहीं गेरहवा में दो केंद्र बनाएं गए थे। जिसमें बूथ संख्या में 305 में 490 व 307 में 759 मतदाता शामिल थे। जबकि भेड़िहारी में बने दो बूथ 307 में 700 व 308 में 581 मतदाता शामिल थे। सुबह से शुरू हुआ मतदान तेजी से बढ़ रहा था। जो दोपहर में कुछ धीमी गति में आया। लेकिन शाम में लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुसहर गांवों में शिक्षा का स्तर कम होने के बाद भी मतदान का स्तर कम नहीं होने पाया। दोपहर तीन बजे तक अमडा उर्फ झुलनीपुर में 1270 मत, गेरहवा में 620 व भेड़िहारी में 680 मत डाले गए थे।

chat bot
आपका साथी