अशोक प्रसाद अध्यक्ष, र¨वद्र कुमार सचिव निर्वाचित

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का मंगलवार को चुनाव हुआ और सभी की सहमति से अशोक को अध्यक्ष बनाया गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:55 PM (IST)
अशोक प्रसाद अध्यक्ष, र¨वद्र कुमार सचिव निर्वाचित
अशोक प्रसाद अध्यक्ष, र¨वद्र कुमार सचिव निर्वाचित

महराजगंज : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का मंगलवार को चुनाव हुआ और सभी की सहमति से अशोक प्रसाद देव को अध्यक्ष, राजेश गुप्त को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम नारायण त्रिगुन को उपाध्यक्ष, र¨वद्र कुमार यादव को सचिव, रविकांत प्रभाकर को वित्त सचिव, जगवीर प्रजापति को प्रचार सचिव व विवेक कुमार रौनियार को लेखा संप्रेक्षक चुना गया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी संजय कुमार मौर्य व आमोद लाल श्रीवास्तव ने दी। चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की अपेक्षा की। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी दशा में कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष से भी कदम पीछे नहीं हटेंगे।

chat bot
आपका साथी