गरीबों के मसीहा थे डा. भीमराव आंबेडकर

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों समेत स्वयंसेवी संस्थाओं ने मनाई जयंत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:43 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:43 AM (IST)
गरीबों के मसीहा थे डा. भीमराव आंबेडकर
गरीबों के मसीहा थे डा. भीमराव आंबेडकर

महराजगंज: बुधवार को नगर से लेकर गांव तक डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। भाजपा,सपा, कांग्रेस सहित बहुजन समाज पार्टी ने कार्यालयों पर जिलाध्यक्षों समेत कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के संविधान और समाज के लिए दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मंत्री व जिले के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर एक विचारधारा का नाम है। जिन्होंने अपना सारा जीवन दलित, पिछड़े और शोषित लोगों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने संविधान निर्माण के साथ-साथ भारतीयों में आधुनिक सोच की नींव भी डाली। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, चितक, समाज सुधारक डा. आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलन में भी हिस्सा लिया। एक दलित परिवार से आने वाले बीआर आंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं , लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा। यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिदा हैं। उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। जयंती के पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, संजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, कुर्सेद अंसारी, गौतम तिवारी, अभिषेक मिश्र, शम्स आलम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम से जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष हुसैन ने कहा कि आंबेडकर ने समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतुल पटेल, आमिर खान, दिलीप शुक्ला, निर्मेश मंगल, राज मंगल गौड़, विनोद कुशवाहा, रफीउल्लाह, राममिलन गौड़, विनय प्रताप यादव, सूरज यादव, हीरालाल जख्मी और मीडिया प्रभारी महेंद्रा नंद जायसवाल उपस्थित रहे। इसी क्रम में कांग्रेस के कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की उपस्थिति में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के आंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान हमें समता और एकरूपता का अधिकार देता है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र व प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने भी कार्यक्रम संबोधित किया। इस दौरान तेज बहादुर पांडेय,गोपाल शाही, शत्रुघ्न प्रसाद,विनोद सिंह, कपिलदेव शुक्ला,हृदयनारायण पांडेय, पूर्णवासी यादव, विधिनारायण वर्मा,रणंजय सिंह,चंद्रजीत भारती, नूर आलम,निठुरी सिंह, जयप्रकाश शाही, राकेश त्रिपाठी,ज्ञानेंदु पटेल,नवीन त्रिपाठी,वीरेंद्र कुमार,देवेंद्र उपाध्याय, मनोज प्रसाद,रामदयाल पासवान,सुहेल अहमद, आलोक तिवारी,उमेश चंद्र, छेदी प्रसाद,सुदामा व व्यासमुनी आदि मौजूद रहे।

भिटौली संवाददाता के अनुसार संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर सांसद पंकज चौधरी,सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने घुघली उत्तरी मंडल के बरवाखुर्द ग्राम सभा मे डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रदीप उपाध्याय, बृजेश पटेल, दिनेश जायसवाल, प्रमोद पटेल उपस्थित रहे। तुलसीपुर में जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि आशीष शुक्ल व रमेश कन्नौजिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सूरज शुक्ला, संजय भारती, अर्जुन, केदारनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डा.भीम राव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, कानूनगो शिव शंकर चौबे समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय नौतनवा पर नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन सीता राम लोहिया, बृजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष निषाद, जितेंद्र जायसवाल, रवि मोदनवाल, सुधांशु वर्मा, ज्योति जायसवाल उपस्थित रहे। भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को भगवानपुर कस्बे में जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, प्रेमनाथ मंटू कसौधन, जयराम सिंह, रितेश कसौधन, राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। खनुआ संवाददाता के अनुसार हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने खनुआ गांव में जयंती मनाई। घनश्याम प्रसाद, रामरूप प्रसाद, कृपाशंकर, कौशल, रामदयाल, मगरु साहनी, जगदीश साहनी, मुकेश यादव, रामप्रसाद, रामकेवल यादव, लाले साहनी, भोला यादव, सुग्रीम यादव उपस्थित रहे।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश को शिखर पर पहुंचाना होगा। इस अवसर सभासद गोपी,नन्दू पासवान,ध्रुप वर्मा,गौरी यादव,अशोक विश्वकर्मा,अंजुला अग्रहरि,लेफ्टिनेंट कमांडर एनसीसी एसके गौड़, रामाकांत,गणेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी के आवास पर भी डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद तिवारी, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, अशोक यादव, गौरी शंकर मालवीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय फरेंदा में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर डा. आंबेडकर को याद किया। गरीबों के उत्थान में डा. आंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण: पूर्व सभापति

महराजगंज: विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। संविधान शिल्पी डा. आंबेडकर देश के अनगिनत लोगों के प्रेरणा प्रोत हैं। गरीबों के उत्थान के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक उत्थान के लिए किया गया कार्य आजीवन लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

chat bot
आपका साथी