पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:45 PM (IST)
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

महराजगंज: दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपितों के खिलाफ कोठीभार थाने में उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थानाक्षेत्र के कोटा मुकुन्दपुर गांव निवासी जोगेंद्र पटेल ने अपनी बेटी दीप शिखा उर्फ रागिनी पटेल की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र के मुजहना गांव निवासी सतेंद्र पटेल के साथ की है। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता से रुपए की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर ससुराल वालों ने लड़की की पिटाई भी करते थे। आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। दोनों पक्षों को काउंसिलिग के लिए बुलाया गया, लेकिन बात नहीं बनी। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सतेंद्र पटेल, ससुर अशोक पटेल, सास उर्मिला देवी व देवर राहुल पटेल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी