दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

नौतनवा तहसील क्षेत्र के जारा गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग अमेरिका ट्राइ साइकिल से मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे। नीली स्याही लगाकर निकले तो चेहरे पर गर्व की अनुभूति थी। उन्होंने कहा कि परेशानियां जिदगी का हिस्सा है लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने आए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:14 AM (IST)
दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान
दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

महराजगंज:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्र को बल देने के लिए अन्य मतदाताओं के साथ दिव्यांग मतदाता भी पहली कतार में दिखाई दिए। आम लोगों से अधिक जज्बे के साथ गांव की सरकार चुनने की लगन मन में लिए मतदाताओं ने अपने जनादेश को मतपेटियों के हवाले किया।

नौतनवा तहसील क्षेत्र के जारा गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग अमेरिका ट्राइ साइकिल से मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे। नीली स्याही लगाकर निकले तो चेहरे पर गर्व की अनुभूति थी। उन्होंने कहा कि परेशानियां जिदगी का हिस्सा है , लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने आए थे। इसी प्रकार सोहरौना राजा के एजाजुद्दीन, गणेशपुर के अयुब, जुनैद भी वोट डालने पहुंचे। लोगों ने उन्हें कतार में लगने से मना किया। मतदान के लिए आगे कर दिया। वोट डालने के बाद उन्होंने नीली स्याही दिखाकर लोकतंत्र के महापर्व के मजबूती का एहसास कराया। इसी प्रकार दिव्यांग अमवा भैंसी निवासी दिव्यांग यंत्री पांडेय,धर्मपुर निवासी खूबलाल भी स्वयं वोट डालने के लिए पहुंचे। पहले मतदान फिर जलपान के नारे को साकार करती दिखीं महिलाएं

परतावल ब्लाक के पिपरा खादर, भिटौली, तरकुलवा तिवारी सहित अन्य स्थानों पर सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली। महिलाएं कहीं घूंघट तो कहीं बुर्के की ओट में पहुंची और अपना जनादेश मतपेटियों में कैद कर दिया। वोट डालने के बाद सभी के चेहरों पर खुशियां देखने को मिली । पिपरा खादर में वोट डालने पहुंची महिला रागिनी, विजयलक्ष्मी, रुक्साना, रंभा , अंबिका, समीक्षा आदि ने बताया कि पंचायत चुनाव से हमारे हित प्रभावित होते हैं। मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत करना है। मतदान में देरी और पूरा दिन बर्बाद न हो इसके लिए हम लोगों ने पहले मतदान और फिर जलपान के नारे को साकार किया है।

chat bot
आपका साथी