लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए जिला जज ने किया पौधारोपण

महराजगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी लोक अदालत के प्रचार प्रसार को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 12:13 AM (IST)
लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए जिला जज ने किया पौधारोपण
लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए जिला जज ने किया पौधारोपण

महराजगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी लोक अदालत के प्रचार प्रसार को लेकर गुरुवार को दीवानी कचहरी में जिला जज जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज के साथ प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार के सहित अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। साथ ही सभी को निरंतर प्रगति के साथ लोक अदालत को बेहतर तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

जिला जज ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के प्रति जागरूक करना है। लोक अदालत के दिन लिखित अधिनियम के वाद सहित, बैंक वसूली वाद, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सहित अन्य मामलों का अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इसमें अधिवक्ताओं की भूमिका भी अहम है।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हरिनाथ पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार कुशवाहा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश पराशर, नीरज कुमार बक्शी, काशीनाथ, रेखा सिंह, छांगुर राम, कमलेश्वर पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, आस्था श्रीवास्तव, प्राग दत्त शुक्ला, बलवंत कुमार भारती, शरजिल खान, सौरभ पाण्डेय, ईशा अग्रवाल, देवेश त्रिपाठी, प्रभात कुमार सिंह, श्वेता सोनी, बार एसोसिशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

--

बिना डरे अपराध का प्रतिकार करें महिलाएं

महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा राजा और सिदुरिया के लेदवा गांव में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला व किशोरियों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को अपराध का खुलकर प्रतिकार करने व पुलिस को मामलों की त्वरित सूचना देने के लिए कहा गया।

लेदवा गांव में सिदुरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज सुमन के साथ महिला आरक्षी श्यामल व खुश्बू ने महिलाओं को मिशन शक्ति, थानों में स्थापित महिला हेल्पडेस्क, थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, विभिन्न अभिलेखों, यातायात नियमों, यूपी-112, वूमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में समझाया। इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने भी बरवा राजा गांव में महिलाओं को जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी