सुर्खियों में जिला, बदला नजारा

अधिवक्ता मुकदमा दर्ज होने से काफी नाराज चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM (IST)
सुर्खियों में जिला, बदला नजारा
सुर्खियों में जिला, बदला नजारा

महराजगंज:

सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में सबकुछ सामान्य रहा। अधिकारी अपने चैंबर में बैठकर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। दोपहर बाद अचानक कलेक्ट्रेट का माहौल गर्म हो गया। लोग मोबाइल पर आए मेसेज को पढ़ रहे थे, जो मुख्य सचिव आके तिवारी की ओर से लखनऊ की प्रेस कांफ्रेस में से जारी किया गया था। जिला सुर्खियों में आने के बाद लोगों के फोन बजने शुरू हो गए। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, एसडीएम सत्यम मिश्र, देवेंद्र कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीके मौर्य व जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव उपाध्याय के निलंबन की खबर किसी के गले नहीं उतर रही थी। एक घंटे के अंदर स्थिति साफ हो गई। कलेक्ट्रेट का नजारा बदल चुका था। अधिकारी कुछ भी बोलने से पहले कतरा रहे थे। गहमागहमी के बीच लोग एक दूसरे से सूचना साझा कर रहे थे। दोपहर बाद कार्यालय भी खाली हो गया। फिर सोशल मीडिया पर कार्रवाई को लेकर चर्चाएं चलती रही। डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसडीएम सत्यम मिश्र की जोड़ी सुर्खियों में रही। दोनों अधिकारियों के बीच खासा ताल मेल रहा। अधिवक्ता व एसडीएम सत्यम मिश्र के बीच विवाद भी काफी चर्चा में रहा। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। जिसके बाद उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र को सदर से निचलौल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी