कनेक्शन काटने गए विद्युतकर्मियों से विवाद, मुकदमा दर्ज

सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 17 अगस्त को विद्युत एसडीओ उपेंद्रनाथ चौरसिया के साथ अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह और कन्हैया के साथ विद्युत की जांच करने गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 02:54 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:54 AM (IST)
कनेक्शन काटने गए विद्युतकर्मियों से विवाद, मुकदमा दर्ज
कनेक्शन काटने गए विद्युतकर्मियों से विवाद, मुकदमा दर्ज

महराजगंज: पांच दिन पूर्व सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में विद्युत जांच करने गई टीम के साथ विवाद मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 17 अगस्त को विद्युत एसडीओ उपेंद्रनाथ चौरसिया के साथ अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह और कन्हैया के साथ विद्युत की जांच करने गए थे। ग्रामवासी मोहन के वहां अवैध तरीके से बिजली का उपभोग होता पाया गया। जब टीम ने इसका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपित अपने तीन अन्य साथियों के साथ विवाद करने लगा और मारपीट करने पर उतारू हो गया। अवर अभियंता ज्ञानप्रकाश ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपित मोहन के अलावा तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मारपीट में एक घायल, दो हिरासत में

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव बभनी में घर के बाहर भैंस बांधने को लेकर सोनू प्रजापति और रोहित प्रजापति में हो रहा विवाद उस समय हिसक हो गया। जब पंचायत के दौरान हरि यादव नामक व्यक्ति ने सोनू प्रजापति को पटक दिया। जिससे उसका सिर फट गया और कई जगह चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू प्रजापति को इलाज के लिए भेजा। वहीं हरि और रोहित को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दुष्कर्म के आरोपित पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस आरोपित पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। महिला ने शिकायती पत्र में बताया था कि 10 जून 2021 रात नौ बजे एक व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित सुकई निवासी ग्राम सोनपिपरी टोला शिवपुरवा पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी