भक्तों ने चंद्रघंटा देवी का दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना रहा वातावरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM (IST)
भक्तों ने चंद्रघंटा देवी का दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
भक्तों ने चंद्रघंटा देवी का दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

महराजगंज: नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में दर्शन-पूजन व अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी का श्रद्धालुओं ने पूजन कर आशीर्वाद मांगा। मां के जयकारे, घंटा व शंख की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन किया जाता रहा है।

गुरुवार को शहर मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर, शक्तिपीठ लेहड़ा वाली मां, बनैलिया देवी समेत सभी मंदिरों के कपाट भोर में खुलते ही दर्शन-पूजन शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन किए। फूल-माला, चुनरी व प्रसाद चढ़ाया। धूप, कपूर व अगरबत्ती जलाकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। नारियल फोड़ा और आरती उतारी। सभी ने मां से पूरे परिवार पर कृपा बरसाने की कामना की। कतार में घंटों खड़े रहे और दर्शन करके ही लौटे। लेहड़ा, बोकड़ा माता, बनैलिया माता मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े रहे। मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह से ही कस्बा स्थित मां बनैलिया मंदिर पर पहुंचने लगे। मां के जयकारे के साथ पूजा-अर्चन किया और मां के दरबार में शीश झुका कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। नगर के काली मंदिर पर भी पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से उमड़ पड़ी। मंदिर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। निचलौल क्षेत्र के देवी मंदिरों में मां के जयकारे के साथ देवी की आराधना की गई। इस दौरान शक्ति पीठों समेत सभी मंदिरों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नवरात्र में फलों के दामों में आया उछाल

महराजगंज: चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में उछाल आ गया है। कहीं पर केले दर्जन तो कहीं किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। आए दिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की चिताएं बढ़ा दी हैं। नवरात्र में फलों की मांग बढ़ जाती है। इस कारण बाजार में फलों के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं, फल विक्रेता दामों में और तेजी होने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे है।

नवरात्र में उपवास के दौरान सभी लोग फलाहार लेना पसंद करते हैं। देवी दुर्गा को भोग लगाने के लिए फलों की खरीदारी की जाती है। बाजार में सबसे ज्यादा महंगा सेब 200 रुपये किलो की दर पर बिक रहा है। अंगूर की कीमत 100 रुपये किलो है। धर्मपुर चौराहा स्थित फल विक्रेता राजू, रितिक, पप्पू का कहना है कि लोग फलों के दाम ज्यादा होने की वजह से कम खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र में फलों के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया हैं। ऐसे में व्रत करने वाले लोगों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

नवरात्र के पहले और अब फलों का दाम रुपये प्रति किलो

अंगूर-- 70-100

सेब--140-200

पपीता-40-60

केला प्रति दर्जन 60-80

तरबूज-20-40

अनार 90-120

संतरा-100-150

किन्नू 50-80

नारियल 30-60

आम--60- 80

chat bot
आपका साथी