नजीर बना प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया विकास कार्य: बजरंग बहादुर सिंह

फरेंदा विधायक ने कहा कि तीन करोड़ का मिनी स्टेडियम बनाया गया। परगापुर घाट पर कुल 11 करोड की लागत से पुल का निर्माण भी क्षेत्र के लिए मिसाल है। श्रीनगर पुल के टूट जाने के कारण उस पुल से आवागमन बाधित हो गया था। जिसे ठीक करा कर आवागमन आरंभ कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:42 AM (IST)
नजीर बना प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया विकास कार्य: बजरंग बहादुर सिंह
नजीर बना प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया विकास कार्य: बजरंग बहादुर सिंह

महराजगंज: फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश का जो विकास हुआ है, वह अपने आप में नजीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में गरीब, असहाय, शोषित, वंचित लोगों के भविष्य के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाएं पात्रों तक पहुंची हैं। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश में विकास के कई अवसर खुले हैं।

फरेंदा तहसील सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए फरेंदा विधायक ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं। दस हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास और शौचालय योजना में चौसठ हजार लोगों को 12 बारह हजार दिए गए हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फरेंदा विधानसभा के 76 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत लोग लाभान्वित हो रहें हैं । ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र को करने के प्रयास में बृजमनगंज को टाउन एरिया का दर्जा मिला। नगर पंचायत आनंदनगर को आदर्श नगर पंचायत बनाया गया। जिसमें सरकार से तीन करोड़ रुपया दिलाया गया। आनंदनगर नगर पालिका का भी विस्तार किया गया। टेक्निकल शिक्षा प्राप्त कराने के लिए 10 करोड़ की लागत से पिपरा मौनी गांव में आइटीआइ कालेज का निर्माण कराया जा रहा है।

फरेंदा विधायक ने कहा कि तीन करोड़ का मिनी स्टेडियम बनाया गया। परगापुर घाट पर कुल 11 करोड की लागत से पुल का निर्माण भी क्षेत्र के लिए मिसाल है। श्रीनगर पुल के टूट जाने के कारण उस पुल से आवागमन बाधित हो गया था। जिसे ठीक करा कर आवागमन आरंभ कराया गया। फरेंदा, बृजमनगंज, कोल्हुई, बहदुरी, धानी, लेहड़ा के मार्ग का चौड़ीकरण व टू-लेन कराया गया। साथ ही साथ अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी