सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, सामान जलकर राख

बुधवार को भुवना निवासी राम सागर के वहां उसकी पत्नी दोपहर में खाना बनाने के लिए गैस जलाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:08 PM (IST)
सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, सामान जलकर राख
सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, सामान जलकर राख

महराजगंज: थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भुवना में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग जाने से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।  बुधवार को भुवना निवासी राम सागर के वहां उसकी पत्नी दोपहर में खाना बनाने के लिए गैस जलाई। उसी दौरान सिलेंडर पाइप लीक होने से गैस का रिसाव होने लगा और अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। नकदी सहित कपड़ा, अनाज लगभग हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

chat bot
आपका साथी