विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

बरगदवा हरैया गांव निवासी जितेंद्र यादव की हत्या की खबर मिलते ही कई सपा नेता जिला अस्पताल पर पहुंच गए। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM (IST)
विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

महराजगंज: बरगदवा हरैया गांव निवासी जितेंद्र यादव की हत्या की खबर मिलते ही कई सपा नेता जिला अस्पताल पर पहुंच गए। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एक भाजपा विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव की पत्नी बबीता जिला अस्पताल गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं।

रिश्तेदार से लेकर परिवार वालों ने हाईवे को जाम कर दिया। उन्होंने चुनावी रंजिश को लेकर विधायक द्वारा हत्या की साजिश पुराने प्रतिद्वंदियों के साथ मिलकर रचने का आरोप लगाया। महिला सरेआम विधायक पर आरोप लगा रही थी।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सर्वेश सिंह, एसएचओ फरेंदा अखिलेश सिंह, निलंबित उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, एसएचओ पुरंदरपुर शाह मोहम्मद यादव ने भीड़ को घेरे में ले लिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने परिजनों से तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। घायल चेहरी निवासी जितेंद्र यादव ने वारदात में चेहरी व बरगदवा हरैया निवासी कुछ लोगों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी है।

chat bot
आपका साथी