14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में पांचवे दिन राम-भरत मिलाप हुआ। जिसमें मां कैकई द्वारा भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास भेजने की जानकारी होने पर भरत अपनी मां को कटु वचन कहते हैं और भगवान श्री राम को वापस लेने के लिए सेना के साथ चित्रकूट के लिए निकल पड़ते हैं। सेना सहित भाई भरत को आता देख लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM (IST)
14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

महराजगंज : श्रीराम लीला कार्यक्रम का समापन नौतनवा में शनिवार रात भरत मिलाप व श्री राम के राज्याभिषेक के उपरांत हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और मां सीता की आरती उतारी गई। भगवान श्रीराम के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। दर्शक आधी रात तक रामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।

श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में पांचवे दिन राम-भरत मिलाप हुआ। जिसमें मां कैकई द्वारा भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास भेजने की जानकारी होने पर भरत अपनी मां को कटु वचन कहते हैं और भगवान श्री राम को वापस लेने के लिए सेना के साथ चित्रकूट के लिए निकल पड़ते हैं। सेना सहित भाई भरत को आता देख लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं।

इन्हें भगवान राम ने समझाकर उनका गुस्सा शांत किया और भरत के अच्छे विचार व चरित्र की प्रशंसा की। इस उपरांत भगवान राम व भरत का मिलाप हुआ। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालमन प्रसाद जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, राधेश्याम सिंह, रामरूप जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता, विनोद पटवा अशोक कुमार, बद्री प्रसाद अग्रहरि, जगदंबा वर्मा, विध्याचल जायसवाल, राजेश लोहिया आदि उपस्थित रहे।

भक्ति भजनों की फुहार से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

महराजगंज : क्ष्मीपुर क्षेत्र के पैसिया ललाइन चौराहे पर शारदीय नवरात्र पर शनिवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें देवी देवताओं की मंत्रोच्चार व विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी रमेश मद्धेशिया व उनकी पत्नी शालिनी मद्धेशिया रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायक दीपक सिंह ने गणेश वंदना से की। गायक प्रशांत विश्वकर्मा के भक्ति भजनों की फुहार से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। गायिका रोशनी सरगम की भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे। भाजपा नेता अशोक जायसवाल, व्यापारी नेता रमेश चंद मद्धेशिया, श्रीनरायन, चंद्र प्रकाश मिश्र, सूरज प्रकाश आदि उपस्थित रहे। इसी तरह लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर आदिशक्ति पूजा समिति के तत्वावधान में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें शिव-पार्वती, राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई व गायकों की भजन प्रस्तुति से भक्त भावविभोर हो गए।

मुख्य यजमान मनोज कुमार व उनकी पत्नी संयोजिता ने माता की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान तजेंद्र पाल सिंह , आयोजक मोहित जायसवाल, राकेश पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा, प्रहलाद रौनियार, विनोद मोदनवाल, मनोज मद्धेशिया, अक्षय कुमार, मनोज कन्नौजिया, पवन गुप्ता, रामबेलास पांडेय, गुड्डू खान, संदीप, सद्दाम, अभिषेक, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र गौड़ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी