राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने चलाया सेवा सत्याग्रह

नौतनवा क्षेत्र के नौडिहवा गांव में कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा सत्याग्रह दिवस के रूप में धूमधाम मना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:43 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:43 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने चलाया सेवा सत्याग्रह
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने चलाया सेवा सत्याग्रह

महराजगंज: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के मलिन बस्तियों और गांव में सेवा सत्याग्रह अभियान चलाकर लोगों की मदद की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत दवाओं का भी वितरण किया।

जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, शरदेंदु पांडेय, विजय नारायण वर्मा, अखिल शेख और मिठौरा ब्लाक के अध्यक्ष हरकेश पटेल के साथ मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया, सोनवल, पिपरा कल्याण, नंदाभार में सेवा सत्याग्रह के क्रम में दवाओं का वितरण किया। इसी क्रम में पनियरा ब्लाक क्षेत्र में जंगल बड़हरा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल शाही, शिव कुमार यादव, कुंवाचाप में वीरेंद्र निषाद, सतगुरु में मनोज, गिरमिटिया में श्रीराम, दोगली ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता देवी, पकड़ी बिशनपुर के मोहम्मद हुसैन, बरवा चमैंनिया के श्रवण कुमार, बरगदवा माधोपुर में गुलाबी देवी और ईश्वर पांडेय के अलावा घुघली ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम, प्रभुनाथ सागर ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा सत्याग्रह चलाते हुए लोगों को दवा वितरित किया।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के नौडिहवा गांव में कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा सत्याग्रह दिवस के रूप में धूमधाम मना। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए पंपलेट, कोरोना आइसोलेशन किट व मास्क वितरित किया। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कोरोना महामारी में देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कई मरीजों को समय से दवाएं व अस्पतालों में जगह नहीं मिलने पर उनकी मौत हो गई। कार्यक्रम में राकेश त्रिपाठी, केसी पांडेय, उमेश सहानी, विजय मिश्र, राजन शुक्ला, इंद्रेश चौधरी, दिलीप कुमार, इसरार अहमद, मुसीबत अली, प्रमोद कुमार, मनोज यादव, बालकिशुन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी