चीनी मिल चलाने के लिए कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव जय प्रकाश यादव स्थानीय गणेश शुगर मिल को चलवाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM (IST)
चीनी मिल चलाने के लिए कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह
चीनी मिल चलाने के लिए कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

महराजगंज:

कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव जय प्रकाश यादव स्थानीय गणेश शुगर मिल को चलवाने के लिए सोमवार से मिलगेट पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए। गोरखपुर के महासचिव जितेंद्र विश्वकर्मा व मानीराम के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय ने पहुंचकर सत्याग्रह को बल दिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय ने कहा कि फरेंदा के गणेश शुगर मिल के बंद हो जाने से किसानों के साथ ही क्षेत्र का विकास बाधित हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण बंद चीनी मिल चल नहीं सकी। सत्याग्रह पर बैठे जय प्रकाश यादव ने कहा कि गणेश शुगर मिल भारत सरकार का उपक्रम होने के साथ ही क्षेत्र का एक मात्र मिल है, जो विगत ढाई दशक से बंद है। गन्ना किसानों के हितों के लिए इसका चलना बेहद जरूरी है। आंदोलन को गुलाब राज यादव, चंद्रकेश पाठक, लालचंद निषाद ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी