क्रांति दिवस के माध्यम से महंगाई का विरोध करेगी कांग्रेस

महराजगंज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:34 AM (IST)
क्रांति दिवस के माध्यम से महंगाई का विरोध करेगी कांग्रेस
क्रांति दिवस के माध्यम से महंगाई का विरोध करेगी कांग्रेस

महराजगंज: कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर सभी विधानसभा, ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा संचालित नौ से 11 अगस्त को होने वाले क्रांति दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा महंगाई पर रोक न लगा पाने के विरोध में कांग्रेस ने देश स्तर पर तीन दिवसीय क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी जन लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई, पेगासस की जासूसी सहित अन्य कई मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पूर्व सांसद जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 12 अगस्त से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत अध्यक्षों सहित कमेटी का गठन होना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमेटी को गठित करने के लिए आज से ही लग जाएं। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद के प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने भी संबोधित किया। संचालन गोपाल शाही ने किया। इस अवसर पर तेजबहादुर पांडेय, पूर्णवासी यादव, इश्तेयाक अहमद, विजय सिंह, रमाकांति त्रिपाठी, विधिनारायण वर्मा, नूर आलम, गामा प्रसाद, वीरेंद्र रिक्षारिया, चंद्रजीत भारती, अनवर अली, निठुरी सिंह,विनोद यादव, विजय तिवारी, भरत भुआल चौधरी आदि मौजूद रहे।

--------------

कमेटी का हुआ विस्तार, पांच विधानसभा प्रभारी समेत 28 बने पदाधिकारी

- जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कमेटी का विस्तार करते हुए पांच विधानसभा प्रभारी, 12 ब्लाक प्रभारी, के अलावा कुल 23 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें देवेंद्र उपाध्याय को फरेंदा उपाध्यक्ष, राजन शुक्ला को महासचिव, नौतनवा में नूरआलम को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र रिछारिया को सचिव, सिसवा में रमाकांति त्रिपाठी को उपाध्यक्ष व विनोद सिंह को महासचिव, महराजगंज में कृष्णशंकर उपाध्याय को उपाध्यक्ष व अभिमन्यु सिंह को सचिव और पनियरा में पूर्णमासी यादव को उपाध्यक्ष, जबकि चंद्रजीत भारती को महासचिव घोषित किया गया है।

इसी क्रम में ब्लाक अध्यक्षों में सदर में तामेश्वर पांडेय, मिठौरा में विराज वीर अभिमन्यु, निचलौल में नुरूल हुदा, सिसवा में परशुराम यादव, घुघली में अमरचंद कन्नौजिया, परतावल में प्रभुनाथ सागर, पनियरा में प्रवीन बानो, फरेंदा में कुंजबिहारी, धानी में अमरमणि पासवान, बृजमनगंज में हनुमान प्रसाद, लक्ष्मीपुर में प्रदीप चौरसिया और नौतनवा में विजय तिवारी शामिल हैं। इसी क्रम में गोपाल शाही को प्रवक्ता व प्रशासन , गामा प्रसाद को फ्रंटल सेल एवं समस्त नगर पालिका और टाउन एरिया का प्रभारी तथा रमाकांति त्रिपाठी को महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पूर्णवासी यादव को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा इश्तेयाक अहमद और तेजबहादुर पांडेय को सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी