मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम

जिले के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्णा पांडेय ने भरतनाट्यम में प्रथम और छात्राओं रोशनी पटेल अंशिका पटेल अंकिता पांडेय अविनाश शर्मा रोहित शर्मा ने लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:24 PM (IST)
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम

महराजगंज: जिले के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्णा पांडेय ने भरतनाट्यम में प्रथम और छात्राओं रोशनी पटेल, अंशिका पटेल, अंकिता पांडेय, अविनाश शर्मा, रोहित शर्मा ने लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन छात्र छात्राओं को युवा कल्याण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विभ्राट चंद कौशिक ने पुरस्कृत किया। इन छात्र छात्राओं का विद्यालय परिवार ने मंगलवार को स्वागत किया। विद्यालय के संरक्षक विवेक वर्मा ने बताया कि ये छात्र छात्रा जिला स्तर से मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किए और जिले के साथ साथ ग्रामीण अंचल में स्थित विद्यालय का नाम रोशन किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जिसका परिणाम ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चों ने रविवार को मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश प्रजापति, प्रियंका पटेल, सावित्री शुक्ला, पुष्पा, लक्ष्मी मणि, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी