सड़क हादसे में बालक की मौत, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

पिपरा परसौनी गांव का निवासी राज पुत्र गोकुल किसी कार्यवश हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान सोनौली की तरफ से आ रही पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। आसपास के ग्रामीण जब तक राज के पास पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM (IST)
सड़क हादसे में बालक की मौत, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
सड़क हादसे में बालक की मौत, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी के पास शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक बालक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध जताया। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करा कर उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण माने। तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।

पिपरा परसौनी गांव का निवासी राज पुत्र गोकुल किसी कार्यवश हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान सोनौली की तरफ से आ रही पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। आसपास के ग्रामीण जब तक राज के पास पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीण गांव के समीप स्पीड ब्रेकर व मृत बालक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। पुलिस एक घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खाली करा शव को कब्जे में ले सकी। उसके बाद इस रोड पर आवागमन सामान्य हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में बालक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित थे। उन्हें समझा कर आवागमन सामान्य करा दिया गया है। पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कुंडी के सहारे लटका मिला युवक का शव

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी एक युवक का शव उसके कमरे में ही छत की कुंडी से लटका मिला। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कुशहा गांव निवासी संदीप गौड़ गुरुवार की देर रात अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह देर तक जब वह नहीं जागा तो स्वजन उसे जगाने गए। कमरे से कोई आवाज ना आने पर अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। जब ग्रामीण फाटक तोड़कर अंदर गए तो उसका शव छत की कुंडी के सहारे लटक रहा था। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक लवकुश सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक संदीप पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। वह ससुराल आने के लिए तैयार नहीं थी। इसके चलते संदीप परेशान रहता था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी