किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

सरकार को किसानों और गरीबों की चिता नहीं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 05:16 PM (IST)
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

महराजगंज: शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सही मायने में किसानों और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों और गरीबों के हितों को सर्वोपरि रखा। उनकी बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। उन्होंने लेखपाल के पद का सृजन भी किया। गृहमंत्री रहते हुए वह मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की तथा उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की। आज देश का किसान अपने हक और भविष्य के लिए पिछले कई महीनों से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार और सत्ताधारियों को किसानों और गरीबों के हितों की कोई चिता नहीं है, सरकार बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है और किसान विरोधी कानून के तहत किसानों को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार में बैठे लोगों द्वारा आपदा में अवसर का खेल खेला जा रहा है। आज चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और सरसो के तेल की महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव दीनबंधू यादव ने किया। इस अवसर पर भाई रामलाल यादव, विद्रेश कन्नौजिया, अमिर खान, राहुल मिश्र, शैलेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, कुन्दन सिंह, शमीम खान, अमरजीत साहनी, महेन्द्र नंदन जायसवाल, विनय यादव, राजेश निषाद, सूरज यादव, विजय जायसवाल, प्रदुम्न शर्मा, मदन यादव, अखलाक खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी