केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: सिद्धार्थ सिंह

महराजगंज समाजवादी पार्टी सदैव छात्र नौजवान किसान के हितों के लिए संघर्षरत रही है लेकि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: सिद्धार्थ सिंह
केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: सिद्धार्थ सिंह

महराजगंज: समाजवादी पार्टी सदैव छात्र, नौजवान, किसान के हितों के लिए संघर्षरत रही है, लेकिन भाजपा सरकार बेरोजगारों, नौजवानों को हर तरफ से ठगने का कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है, पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

यह बातें मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कही। वह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब गोरखपुर क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया। जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की 2022 में जब सरकार बनेगी तो जहां जनता को राहत मिलेगी, वहीं विकास कार्यों में तेजी आएगी। पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि युवा ताकत के बल पर ही सरकारों को बदला जाता रहा है यह इतिहास गवाह रहा है, किसान, नौजवान, समाजवादी पार्टी का मजबूत स्तंभ रहा है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने भी संबोधित किया। इसे पूर्व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का परतावल में जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में निर्मेश मंगल, जिला उपाध्यक्षगण अतुल पटेल, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, जिला महासचिव दीनबंधु दीपू, आफाक खान, सुमन ओझा, गीता रत्ना पासवान, तसव्वर हुसैन, विजय जायसवाल राधेश्याम मौर्य, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी