प्रधान के पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने आरोपितों को थाने से छोड़ने पर स्थानीय पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:12 AM (IST)
प्रधान के पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा
प्रधान के पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव के प्रधान के पति व उसके पुत्र के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित विनोद मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपितों को थाने से छोड़ने पर स्थानीय पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना था कि खबर चलाने पर प्रधान के पति व पुत्र ने धमकी दी थी।

chat bot
आपका साथी