भुलाया नहीं जा सकता प्रो. शिब्बन लाल का योगदान

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह और जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रो. सक्सेना त्याग तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज थे तथा सदैव उनके हित के लिए संघर्ष करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:50 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:50 AM (IST)
भुलाया नहीं जा सकता प्रो. शिब्बन लाल का योगदान
भुलाया नहीं जा सकता प्रो. शिब्बन लाल का योगदान

महराजगंज: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व महराजगंज के पूर्व सांसद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना ने महराजगंज को देश के मानचित्र पर उभारने का काम किया। उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

यह बातें बुधवार को प्रोफेसर सक्सेना की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सिटिजन फोरम के अध्यक्ष डा. रमेंद्र कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सक्सेना अपने व्यक्तित्व के कारण आज भी सभी के दिलो दिमाग में उपस्थित हैं।

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह और जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रो. सक्सेना त्याग तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज थे, तथा सदैव उनके हित के लिए संघर्ष करते रहे।

सिटिजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय व मीडिया प्रभारी डा. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि सक्सेना देश स्तर के नेता थे। वे मजदूरों और श्रमिकों के लिए महान व्यक्तित्व थे। कार्यक्रम को सिटीजन फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन अग्रवाल, सचिव शमशुल हुदा खान हरिकेश बहादुर सिंह, डा. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामप्रकाश गुप्त ने भी संबोधित किया। राहुल कुमार सिंह, देवेंद्र पाठक, डा. अशोक कुमार वर्मा, विधि नारायण यादव, जावेद अली सिद्दीकी, संतोष श्रीवास्तव, संतोष पटेल, प्रणय गौतम, संतोष राव, धीरेंद्र कुमार, कामाख्या जायसवाल, अमरेंद्र शर्मा, राजेश जयसवाल, राम सिंह, अखिलेश्वर राव, राजेश मिश्रा, यशवंत वर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रो. शिब्बन लाल ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिलाई पहचान

महराजगंज: प्रसिद्ध शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि पर बुधवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर के सक्सेना चौराहे पर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिसमें पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उनके उपलब्धियों और विचारों पर प्रकाश डाला।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना आधुनिक महराजगंज के निर्माता थे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में जनपद को एक अलग पहचान दिलाई । संरक्षक दीपक शरण श्रीवास्तव और जेपी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन किसानों और मजदूरों के लिए समर्पित कर दिया था। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए अंग्रेज भयभीत हो गए थे। इस दौरान आरएन शर्मा, अनिल वर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, अनिल वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी