बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी बसपा : प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम दास ने कहा कि समता मूलक समाज के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश आर्या ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लग जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:25 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:25 AM (IST)
बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी बसपा : प्रदेश अध्यक्ष
बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी बसपा : प्रदेश अध्यक्ष

महराजगंज : बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा बनाकर बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। कानून का राज स्थापित करने के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। यह बातें शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कही। वह जिले के परतावल कस्बे में विधानसभा क्षेत्र पनियरा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की जब सरकार बनती है तो कानून का राज स्थापित होता है। बसपा सरकार में सर्व समाज के विकास के लिए काम होता है। 2022 में बहन मायावती के नेतृत्व में पांचवी बार प्रदेश में पूर्व बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से लोग ऊब चुके हैं। विकल्प केवल बहुजन समाज पार्टी ही है।

गोरखपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम दास ने कहा कि समता मूलक समाज के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश आर्या ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लग जाएं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में बसपा सरकार बनेगी। संचालन जिला महासचिव अशोक निषाद ने किया। कार्यक्रम में शत्रुघ्न कन्नौजिया, नंदू प्रसाद, अंबरीश, लल्लन, जितेंद्र गौतम, तबारक हुसैन, बालमुकुंद राजभर, सदानंद भारती, राजेंद्र दुबे, गंगा पासवान, प्रेम नारायण निषाद आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

नए सदस्यों के जुड़ने से सपा को मिलेगी मजबूती

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता सैयद अरशद के नेतृत्व में फरेंदा ब्लाक अध्यक्ष सिराजुद्दीन, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा एवं किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव वीरेंद्र चौधरी सहित 12 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता केंद्र और प्रदेश सरकार नीतियों से त्रस्त है। इसलिए सपा की तरफ लोगों का रूझान बढ़ रहा है। जनता अब विकल्प के रूप में सपा की तरफ देख रही है और लोग सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहें हैं। इन सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इस पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से असफल है। इस दौरान बांकेलाल चौधरी, परमिदर पाल ने भी सपा की सदस्यता की ग्रहण की है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी महेंद्रा नंद जायसवाल, वरिष्ठ नेता निर्मेश मंगल, प्रदीप त्रिपाठी, राजेश निषाद, सूरज यादव, अखलाक खान, पूर्व प्रधान मेराज, साबिर खान, पूर्व प्रधान जोखन, गोबरी प्रसाद उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी