पश्चिम बंगाल में लगाए राष्ट्रपति शासन: सांसद

भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:54 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में लगाए राष्ट्रपति शासन: सांसद
पश्चिम बंगाल में लगाए राष्ट्रपति शासन: सांसद

महराजगंज: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर बुधवार को महराजगंज में भी भाजपाइयों ने धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परेदसी रविदास की अध्यक्षता में सांसद, विधायक समेत अन्य कायकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की । धरने पर बैठे सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला व महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने घर छोड़कर भागने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता आने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जुल्म करना शुरू कर दिया है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बंगाल के आरामबाग में बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी गई। कूचबिहार से भी हिसा की खबरें सामने आईं हैं। इन घटनाओं की जिम्मेदार वहां की सरकार है। हम प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रदेश सरकार आतंक फैला रही है, इसकी जितनी निदा की जाए कम है। पश्चिम बंगाल में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ।जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि बंगाल की सरकार निरंकुश हो गई है, हिसा की घटना रोकने में ममता सरकार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। धरने में ममता सरकार के विरोध में नारे भी लगाए गए। धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुर्सेद अंसारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कन्नौजिया, भाजपा जिला मंत्री सरोज पांडेय, गौतम तिवारी, राहुल पटेल, त्रिभुवन पटेल, राही मासूम र•ा, ठाकुर रौनियार, इंजीनियर विवेक गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ल, ओम प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी