प्रधानमंत्री की रैली में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1500 पीयर एजुकेटर हैं। अप्रैल से अब तक 4950 किशोर किशोरियों को अभियान से जोड़ा जा चुका है। इनके मोबाइल में साथिया एप लोड कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM (IST)
प्रधानमंत्री की रैली में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री की रैली में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

महराजगंज: गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए महराजगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। रैली को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित थे। महराजगंज सदर, सिसवा, फरेंदा, नौतनवा व पनियरा विधानसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों में सवार होकर रैली स्थल तक गए।

जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था की निगरानी वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करते रहे। कार्यकर्ताओं को रवाना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की गोरखपुर में आयोजित रैली को लेकर महराजगंज के लोगों में उत्साह है। सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में बसों से रवाना हुए। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि महराजगंज से 25 हजार कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लिए। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानन्दन पटेल, सभासद लालजी गुप्ता, राकेश अग्रहरि, वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, श्याम नारायण यादव सभासद, अशोक विश्वकर्मा, राधेश्याम गुप्ता, रमेश मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।

किशोर-किशोरियों के मोबाइल में अपलोड कराएं साथिया एप किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बीच किशोर-किशोरियों के मन में अनेक जिज्ञासा और शंकाएं चलती रहती है। इस समस्या के समाधान में साथिया एप काफी मददगार होगा। पीयर एजुकेटर किशोर किशोरियों के मोबाइल में इस एप को अपलोड कराएं।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1500 पीयर एजुकेटर हैं। अप्रैल से अब तक 4950 किशोर किशोरियों को अभियान से जोड़ा जा चुका है। इनके मोबाइल में साथिया एप लोड कराएं। कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों के लिए छह प्राथमिकताओं- पोषाहार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य (एसआरएच), गैर-संचारी बीमारियां (एनसीडी), मादक द्रव्यों का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिसा (जेंडर आधारित हिसा समेत) को शामिल किया गया है। इस एप के माध्यम से 10-19 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर तकनीकी रूप से सही जानकारी मिलती है, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी