किसानों की हितैषी है भाजपा सरकार: ज्ञानेंद्र सिंह

प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाएं गए हैं । माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित 1800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और ध्वस्त की गई हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:46 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:46 AM (IST)
किसानों की हितैषी है भाजपा सरकार: ज्ञानेंद्र सिंह
किसानों की हितैषी है भाजपा सरकार: ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज: पनियरा विधायक व प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार साल का सफलतम कार्यकाल पूर्ण किया है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। यूपी आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। सुरक्षा, सुशासन में यूपी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे यूपी को लेकर देश और दुनिया में धारणा बदली है। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। पनियरा विधानसभा में दो नगर पंचायतों का गठन और बेहतर सड़कों का निर्माण इसके परिचायक हैं। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर पनियरा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाएं गए हैं । माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित 1800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और ध्वस्त की गई हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को पांच लाख करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजने का कार्य किया गया है। साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है। किसी भी प्रदेश के विकास में अवस्थापना सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है।

जिनमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिक एक्सप्रेस-वे, बलिया एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे इत्यादि शामिल हैं। तहसील मुख्यालयों एवं विकास खण्ड मुख्यालयों को दो लेन सड़क मार्गों से जोड़ा जा रहा है। जबकि राज्य मुख्यालय से जिला मुख्यालय की सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी