भाजपा सरकार ने किया सबका विकास: ज्ञानेंद्र सिंह

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सूचना विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक मंच पर देख सकती है। पिछली सरकारें सिर्फ कहती थीं भाजपा सरकार करती है। भाजपा सरकार में जनपद का अभूतपूर्व विकास हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:22 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:22 AM (IST)
भाजपा सरकार ने किया सबका विकास: ज्ञानेंद्र सिंह
भाजपा सरकार ने किया सबका विकास: ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज: सूचना विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी सरकार के अथक प्रयासों की एक झांकी है। इस प्रदर्शनी को देखकर पता चलता है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है। यह बातें जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए पनियरा विधायक व प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितने कार्य हुए हैं, उतना कार्य पिछली सरकारों में सिर्फ सपना था। महिला, युवा, किसान, मजदूर, कोरोना हर मोर्चे पर सरकार ने अद्भुत कार्य किया है, और सूचना विभाग की प्रदर्शनी एक अलबम की भांति इन प्रयासों को प्रदर्शित करने का सफल प्रयास है।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सूचना विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक मंच पर देख सकती है। पिछली सरकारें सिर्फ कहती थीं, भाजपा सरकार करती है। भाजपा सरकार में जनपद का अभूतपूर्व विकास हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने इतने कार्य किए हैं कि उनको व्यक्त करना मुश्किल है। कितु इरादे नेक, काम अनेक की भावना के साथ इस प्रदर्शनी में सरकार के प्रयासों को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य जनता के समक्ष उन कार्यों को रखना है, जो कार्य सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में किए गए हैं। अब्दुल वहाब अंसारी, एसके यादव, राम प्रवेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी